पैतृक गांव पंहुचा शहीद कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

पैतृक गांव पंहुचा शहीद कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

 

Subedar Kuldeep Chand : जम्मू के अखनूर में आतंकियों से हुए मुठभेड़ में शहीद हुए जवान कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गाँव पंहुचा। जहां उनके अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैंकड़ो लोग उनपर फूलों की वर्षा करते नजर आए। इस दौरान उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी। साथ ही सेना के अधिकारीयों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। बता दें की जवान कुलदीप महज दो महीने पहले अपनी छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। 

जवान के सम्मान में बोले उप राज्यपाल 

शहीद कुलदीप के विषय में बताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा की, देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जेसीओ कुलदीप चंद का यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका शौर्य और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। पूरा देश इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। 

सोशल मीडिया के जरिए CM बोले 

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलिदानी कुलदीप चंद की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ''मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।''


संबंधित समाचार