
Hanuman Janmotsav 2025: वैदिक पंचांग अनुसार, आज यानी 12 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima 2025) मनाई जा रही है। साथ ही आज हनुमान जन्मोत्सव भी है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु की पूजा करने से साधक के सभी संकट दूर होते हैं। साथ ही जीवन खुशहाल होता है। पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव के दिन कई शुभ और अशुभ योग बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग।
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 12 April 2025)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 45 मिनट पर
चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रास्त- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर
वार - शनिवार
ऋतु - वसंत
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 14 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 06 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक
चन्द्र राशि- कन्या
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 09 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। Janta Tv यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।