Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ में प्रवासियों के रुकने का भी है इंतजाम , जानिए क्या है तैयारियां

Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ में प्रवासियों के रुकने का भी है इंतजाम , जानिए क्या है तैयारियां

 

Kedarnath Yatra 2025: चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। जिसको लेकर मंदिर समिति ने सारी तैयारियां कर ली है। और इससबार प्रवासियों के रुकने का भी इंतजाम किया गया है। 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में धाम में एक रात में अधिकतम 15000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गयी है।  जो की प्रवासियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। बीते दिन पहले मंदिर समिति द्वारा 8 भाषाओं में मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए विवरणिका भी जारी की गयी है। 

इन जगहों पर होगी प्रवासियों के रुकने का इंतजाम 

बता दें की गौरीकुंड से केदारनाथ तक जंगलचट्टी, भीमबली, छोटी लिनचोली, बड़ी लिनचोली, छानी कैंप, रुद्रा प्वाइंट, बेस कैंप जैसे जगहों पर मंदिर समिति ने प्रवासियों के रुकने का इंतजाम करने का निश्चय किया है। वहीं इस विषय पर मंदिर प्रशासन का कहना है की किसी भी प्रवासियों को किसी प्रकार की दिक्क्त न हो और उनके सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार ये निर्णय लिया गया है। 

यात्रा के लिए सभी तैयारियां जोरों पर 

2 मई से शुरू हो रहे चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। वहीं केदारनाथ धाम में पड़ने वाली सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुट गए हैं। यहां संवेदनशील स्थानों पर तीन फीट से अधिक बर्फ है। जिसको लेकर मजदुर लगा दिए गए है। और बर्फ हटाने का काम जारी है। 


 


संबंधित समाचार