होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Karwa Chauth 2024: हरियाणा में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद? यहां देखें हर जिले का समय

Karwa Chauth 2024: हरियाणा में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद? यहां देखें हर जिले का समय

 

Karwa Chauth 2024: देशभर में आज पत्नियों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। वहीं रात में चांद को देखने के बाद ही पात्नियां अपना व्रत खोलती हैं। हरियाणा में भी महिलाओं ने अपने पतियों के लिए सुबह से व्रत रखा है और रात को चांद के दीदार के बाद ही अपना व्रत खोलेगी। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में चांद 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा। आइए जानते हैं कि आज आपके जिले में चांद कब निकलेगा और पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है।  

करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 7 बजकर 2 मिनट तक रेहगा। इसके बाद महिलाएं चंद्रमा के उदय होने का इंतजार करती हैं, जो कि इस रात 7.54 बजे अनुमानित है। 

जिला    चांद निकलने का समय 

अंबाला - 7 बजकर 55 मिनट पर 

भिवानी- 8 बजकर 3 मिनट पर

चरखी दादरी- 8 बजकर 16 मिनट पर 

फरीदाबाद- 8 बजकर चार मिनट पर

फतेहाबाद- 8 बजकर 10 मिनट पर 

गुरुग्राम - 8 बजकर 16 मिनट पर 

हिसार-  8 बजकर 16 मिनट पर 

झज्जर- 8 बजकर 10 मिनट पर 

जींद-  7 बजकर 45 मिनट पर 

कैथल- 7 बजकर 45 मिनट पर 

करनाल -7 बजकर 45 मिनट पर 

कुरुक्षेत्र - रात 8 बजे

महेंद्रगढ़- आठ बजकर चार मिनट

नूंह- रात 8 बजे

पलवल- रात 8 बजे 

पंचकुला- 7 बजकर 54 मिनट पर

पानीपत- आठ बजे

रेवाड़ी- 7 बजकर 56 मिनट पर

रोहतक- 7 बजकर 54 मिनट पर

सिरसा-7 बजकर 51 मिनट पर

सोनीपत- 7 बजकर 52 मिनट पर

यमुनानगर- 7 बजकर 54 मिनट पर

हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम

बता दें कि आज हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते महिलाओं को करवा चौथ का चांद देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। वह ठीक से चांद का दीदार कर अपना व्रत खोल सकेंगी। 

नोट- चांद निकलने का समय अनुमान द्वारा बताया गया है। 

यह भी पढ़ें- Delhi-Haryana Weather Update: जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, हरियाणा में 7 से 8 डिग्री गिरेगा


संबंधित समाचार