होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Jio Cloud PC: रिलायंस जियो ने पेश की कमाल की टेक्नोलॉजी, अब घर का TV बन जाएगा कंप्यूटर

Jio Cloud PC: रिलायंस जियो ने पेश की कमाल की टेक्नोलॉजी, अब घर का TV बन जाएगा कंप्यूटर

 

Jio Cloud PC: रिलायंस जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में एक ऐसी टेक्नोलॉजी को पेश किया है जिससे घरों के स्मार्ट टीवी को आसानी से कंप्यूटर में बदला जा सकेगा। जियो क्लाउड पीसी नाम की यह टेक्नोलॉजी बेहद की साबित हो सकती है। इस टेक्नोलॉजी में मात्र कुछ सौ रुपये में टीवी को कंप्यूटर में बदला जा सकेगा। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

क्या करना होगा?

जियो क्लाउड पीसी टेक्नोलॉजी के लिए बस इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। इसमें स्मार्ट टीवी, टाइपिंग की-बोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की दरकार होगी। जिनके टीवी स्मार्ट नहीं हैं उनके साधारण टीवी भी जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के साथ आने वाले सेट-टॉप बॉक्स की मदद से कंप्यूटर बन सकते हैं।

अलग से कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं

भारतीय परिवारों की कंप्यूटर तक पहुंच मुश्किल से होती है। ऐसे में यह तकनीक यूजर्स के लिए वरदान की तरह हो सकती है। क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग जरूरत के हिसाब से घटाई बढ़ाई जा सकती है। यह टेक्नोलॉजी बेहद सुरक्षित होगी। इसमें डेटा रिकवरी भी आम कंप्यूटर के मुकाबले कहीं आसान होगा। 

टीवी के साथ इसे मोबाइल पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस ऐप की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि रिपोर्ट की मानें, तो जियो क्लाउड पीसी को अगले कुछ माह में बाजार में उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा, DA में हुई 3% बढ़ोतरी