होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, हेम्ब्रम ने कहा- बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे

हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, हेम्ब्रम ने कहा- बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे

 

Jharkhand News: बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा झारखंड में हाल के दिनों में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। हेमंत सोरेन की सरकार पर भाजपा लगातार निशाना साध रही है। भाजपा इस मुद्दे को राज्य में राष्ट्रवाद और सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करके जनता का ध्यान खींचने की कोशिश में भी लगी है।

झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में यहां कांटे की टक्कर होने की संभावना है। इस बीच जेएमएम के भाजपा में आने वाले बागी नेता हेमंत सोरेन की सरकार पर बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर हमलावर हैं।

निष्कासित जेएमएम नेता लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा में शामिल होते ही हेमंत सोरेन को 'बांग्लादेशी घुसपैठिए' और 'लव जिहाद' के मुद्दे पर घेरा है। लोबिन हेम्ब्रम ने दावा किया है कि झारखंड में तेजी से बांग्लादेशी घुसपैठिए का आतंक बढ़ता जा रहा है। इससे पहले चम्पाई सोरेन ने भी इसको लेकर निशाना साधा था।

लोबिन हेम्ब्रम ने लगाया बड़ा आरोप

भाजपा में शामिल होने के बाद एक कार्यक्रम में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा, ''बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं। लव जिहाद कर रहे हैं। उसी बहाने जमीन भी कब्जा कर रहे हैं। चाहे वह पंचायत में मुखिया का पद हो, पार्षद हो, जिला परिषद हो और जिला अध्यक्ष के पद भी उनको दिए जा रहे हैं। ये बहुत बड़ी साजिश है।''

 

यह भी पढ़ें- Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR में आया भूकंप, घर से बाहर आए लोग, ये देश रहा मुख्य केंद्र


संबंधित समाचार