
IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। MI के हेड कोच महिला जयवर्धने ने यह साफ कर दिया है की जसप्रीत चोटिल हैं। और उनके चोटिल होने MI को बहुत बड़ा झटका लग सकता है। महिला जयवर्धने ने ये अपडेट प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। उस समय मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी मौजूद थे। साथ ही महिला जयवर्धने ने कहा की बुमराह शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद से कोई मैच नहीं खेले जसप्रीत
जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेठ गेंदबाजों में से एक है। ऐसे में उनका चोटिल होना बड़ा झटका है ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए ये बड़ी चुनौती की घड़ी है। की बुमराह के जगह कौन गेंदबाज टीम में शामिल होगा। महिला जयवर्धने ने कहा की बुमराह के पीठ में चोट है और बहुत जल्दी ही वो रिकवर हो जाएंगे।
बुमराह के साथ-साथ कई गेंदबाज टीम में
मुंबई इंडियंस के पास गेंदबाजों की कमी थी इसीलिए इस साल फ्रेंचाइजी ने कई गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। और टीम में मौजूद सभी गेंदबाज का प्रदर्शन बेहतर है। जिससे इस साल टीम भी मजबूत स्थिति में है।