होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Firozabad में गुंडागर्दी, मार्निंग वाक पर निकले BJP पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

Firozabad में गुंडागर्दी, मार्निंग वाक पर निकले BJP पार्षद को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

 

Uttar Pradesh Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा पार्षद को गोली मार दी। जिसके बाद उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रहा है। इस समय पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहीं इस समय पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी निवासी व वार्ड-48 के पार्षद अलीम भोला स्थानीय भाजपा नेता के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह लेबर कॉलोनी के ओवरब्रिज पर पहुंचे तो अज्ञात हमलावर उन पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने से पार्षद सड़क पर गिर गए।

लेबर कॉलोनी के पास अलसुबह हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और पार्षद के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल पार्षद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 

पैर और कमर में लगी गोली 

एसपी रवि शंकर प्रसाद ने पार्षद के परिजनों से चर्चा कर हमलावरों के बारे में उनकी आशंका जानने की कोशिश की। इस पर पार्षद के बेटे आबिद ने बताया, पिता प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। हमले में उन्हें दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पैर और दूसरी उनकी कमर में लगी है। हालांकि, हमलावरों के बारे में वह भी कुछ नहीं बता सके। 
 

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Today Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानिए आपके शहर का क्या है भाव


संबंधित समाचार