होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

26 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

26 सितंबर की ऐतिहासिक घटनाएं

 

 

1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म।
1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म।
1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म।
1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया।
1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत।
1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा।
1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये।
1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा।
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
2009: केटसाना तूफान फिलिपीन, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाइलैंड से टकराया। तूफान से जुड़ी घटनाओं में 700 लोगों की मौत।
2010: फिलिपीन की राजधानी मनीला में डि ला सेल विश्वविद्यालय के निकट बम विस्फोटों के कारण 47 लोगों की मौत।
2023: जानी-मानी अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

यह भी पढ़ें- Himachal सरकार ने की UP Govt की नकल, प्रदेश में दुकानों पर नेमप्लेट लगाना अनिवार्य