होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Hindi Diwas 2024: ऐसे हिंदी शब्द जिन्हें अंग्रेजी भाषा ने भी अपनाया, यहां देखिए

Hindi Diwas 2024: ऐसे हिंदी शब्द जिन्हें अंग्रेजी भाषा ने भी अपनाया, यहां देखिए

Hindi Diwas 2024: अंग्रेजी और हिंदी में कई ऐसे शब्द होते हैं, जो एक-दूसरे से मेल खाते हैं। इन्हें सुनकर या बोलकर लगता है कि ये शब्द किसी एक ही भाषा के हो सकते हैं। ऐसे शब्द विशेष रूप से तब उत्पन्न होते हैं, जब एक भाषा दूसरी भाषा से शब्द उधार लेती है या जब एक ही क्षेत्र में भाषाओं का मेल-जोल होता है।

हिंदी और अंग्रेजी के बीच यही समीकरण देखने को मिलता है। हमारे यहां हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही प्रमुख भाषाएं हैं। भारत में अंग्रेजी भाषा की शुरुआत 17वीं सदी में तब हुई थी, जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की।

हिंदी में भी मिट गए अंग्रेजी के भेद

भारत में अंग्रेजी के प्रभाव के चलते कई अंग्रेजी शब्दों ने हिंदी में अपनी जगह बना ली है। जैसे ट्रेन, कॉलेज, साइकिल, डॉक्टर, मास्टर, स्कूल, टाइम।

गुरु (Guru) : यह शब्द हिंदी से लिया गया है और अंग्रेजी में भी इसका मतलब वही है- एक शिक्षक या मार्गदर्शक।

योग (Yoga) : योग एक ऐसा शब्द है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है। इसे हिंदी से अंग्रेजी में अपनाया गया है।

मंत्र (Mantra) : यह शब्द धार्मिक या आध्यात्मिक प्रार्थना के लिए उपयोग किया जाता है। दोनों भाषाओं में एक जैसे हैं।

निर्वाण (Nirvana) : निर्वाण शब्द का उपयोग अंग्रेजी में मुक्ति या परमानंद की स्थिति को दर्शाने के लिए होता है। इसका मूल बौद्ध धर्म और हिंदू धर्म से है।

अवतार (Avatar) : अवतार का मतलब भगवान का पृथ्वी पर अवतरण होता है, लेकिन अंग्रेजी में इसका उपयोग काल्पनिक पहचान के रूप में किया जाता है। यह शब्द वीडियो गेम और सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें- 'ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही...लेकिन लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं', CM Yogi का बयान


संबंधित समाचार