
Himachal Weather: हिमाचल में बीते कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण से मौसम ठंडा हो गया था। पर माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मौसम साफ और मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने का अनुमान है। जिससे गर्मी बढ़ेगी। वहीं राज्य में 28 मार्च से 3 अप्रैल तक माैसम शुष्क बना रहेगा। वर्तमान में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं है। और गर्मी का कहर शिमला में भी देखने को मिल रहा है। बता दें की गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ों में गर्माहट बढ़ गई है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से लगभग 40 ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है।
24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
हिमाचल में माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। साथ ही अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गयी है।और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
बर्फबारी से हो गयीं थी सड़के जाम
बीते कुछ सप्ताह में हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण सड़के जाम हो गयी थी। जिससे लोगो की आवाजाही और काम - काज सब ठप पर गया था। पर ए.बी.ए. वहीं मौसम विज्ञानं केंद्र ने राज्य में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। और वर्तमान में भी मौसम साफ देखा जा रहा है। मौसम साफ होने से सड़को और बाजारों में लोग निकल रहे है। और साथ ही सैलानी भी मौसम का पूरा मजा ले रहे हैं।