Health News : फास्ट फूड आपके जीवन चक्र को कर सकता हैं स्लो, ज्यादा खाने से बचें

Health News : फास्ट फूड आपके जीवन चक्र को कर सकता हैं स्लो, ज्यादा खाने से बचें

 

Health News : हम अक्सर अपने पसंद के खाने के चक्कर में अपने स्वास्थ्य को भूल जाते है। हम ज्यादातर चटपटे व्यंजनों की ओर आकर्षित होते है। जिससे हमे कई सारे बिमारियों के शिकार होना पड़ता है। कई बार हम जान - बुझ के भी स्वाद के चक्कर में शिकार बनते है पर हमे इनसे बचना चाहिए। ताकि हम एक बेहतर और स्वस्थ जीवन जी सकें। और हमे बिमारियों से निजात के लिए डॉक्टरों के चक्कर ना काटना पड़े। 

फास्ट फूड के सेवन से होने वाली बीमारियां - 

ज्यादा फास्ट फूड के सेवन से हमे बिमारियों से घिरना पड़ सकता है। और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से हमे ब्लड प्रेशर,कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना ,पाचन संबंधी बीमारियां,वजन बढ़ना,जोड़ों में दर्द ,डाइबिटीज़ जैसी बड़ी बीमारियां हमे अस्वस्थ कर सकती है और हमारे बॉडी को खासा नुकसान पंहुचा सकती है। और हमे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  जिससे हमारा आर्थिक संतुलन भी बिगड़ सकता है। इसीलिए हमें फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। 

डॉक्टर्स का दावा फास्ट फूड है हानिकारक - 

फास्ट फूड को लेकर कई डॉक्टर्स से लेकर रिपोट्स का दावा है की फास्ट फूड का अत्यधिक सेवन हमे बिमारियों के शिकार में ला सकता है। और हमे हमेशा इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहिए अगर हमारे पास खाना तैयार करने के लिए कम समय हो तो यह विकल्प हो सकता है पर हमे इसको भोजन के तौर पर ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।  


संबंधित समाचार