होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Vidhan Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन 31 उम्मीदवारों को दिया टिकट

Haryana Vidhan Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, इन 31 उम्मीदवारों को दिया टिकट

 

Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा में लंबे इतंजार और मंथन के बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों का एलान किया है। 

जारी लिस्ट के अनुसार विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। वहीं सीएम नायब सैनी के खिलाफ लाडवा से पार्टी ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदयभान होडल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

 

प्रत्याशियों के नामों के लेकर दिल्ली में कई दिनों से कांग्रेस सीईसी की बैठक चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में आज भी बैठक का आयोजन हुआ। जिसके बाद 31 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। 

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र हुड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। जारी सूची में विनेश फोगाट का नाम भी शामिल हैं। वह जुलाना विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी। आज ही विनेश ने बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।


संबंधित समाचार