होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana News : हरियाणा में 3 साल बाद महंगी हुई बिजली, जानें कितनी है नई दरें

Haryana News : हरियाणा में 3 साल बाद महंगी हुई बिजली, जानें कितनी है नई दरें

 


Haryana News : हरियाणा के 81 लाख बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में सरकार ने अचानक से 3 साल बाद बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है। जिससे हरियाणा के लोगों को बिजली का उपयोग महंगा पड़ने वाला है। प्रदेश में अब नई दरें लागू कर दी गयी है। हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन द्वारा नई दरें लागू कर दी गयी है। जिसमे अब हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को उसी अनुसार दरों का भुगतान करना पड़ेगा। 

कृषि बिजली के दरों में हुई बढ़ोतरी 

हरियाणा सरकार ने कृषि बिजली की भी दरें बढ़ा दी है। जिसमे पहले बिजली दर 6.48 रुपए प्रति यूनिट थी, अब 7.35 रुपए हो गई है। सरकार किसानों से 10 पैसे प्रति यूनिट ही लेती है। ऐसे में सब्सिडी का बोझ सरकार पर और बढ़ेगा। इंडस्ट्री की बिजली दरें भी बढ़ी हैं। हाई टेंशन लाइन सप्लाई की दर 30 से 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गई है। छोटे कारखानों की एलटी सप्लाई में 10 से 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है। बल्क सप्लाई की दरें 40 पैसे तक बढ़ाई गई हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ये हैं नई दरें 

घरेलू उपभोक्ताओं को अब 2.75 रु. की जगह 2.95 रु. प्रति यूनिट देना होगा। 151 से 250 यूनिट तक की दर पहले की तरह 5.25 रु. प्रति यूनिट ही रहेगी। 251 से 500 यूनिट तक की दर 6.30 रु. से बढ़कर 6.45 रु. प्रति यूनिट हो गई है। 300 से 500 यूनिट खर्च करने पर लोड के हिसाब से फिक्स चार्ज भी देना होगा। प्रति किलोवाट 50 रु. जुड़ेंगे। जैसे 6 किलोवाट लोड पर 300 रु. अतिरिक्त देने होंगे। 501 से 800 यूनिट तक खर्च करने पर 7.10 रु. प्रति यूनिट की दर से बिल बनेगा। साथ ही 500 यूनिट से ज्यादा खर्च पर प्रति किलोवाट 50 रु. अतिरिक्त देने होंगे।


संबंधित समाचार