होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Election: फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, चुनाव आयोग ने सशर्त मंजूर की पैरोल

Haryana Election: फिर जेल से बाहर आएगा राम रहीम, चुनाव आयोग ने सशर्त मंजूर की पैरोल

 

Ram Rahim Parole: राम रहीम के 20 दिन की पैरोल वाली शर्तों को चुनाव आयोग ने मान लिया है जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से चुनाव से ठीक कुछ दिनों पहले पैरोल मिल गई है। वह जल्द जेल से बाहर आएंगे। लेकिन चुनाव आयोग ने राम रहीम को हरियाणा जाने और चुनाव प्रचार पर रोक लगाई है। ऐसे में राम रहीम पैरोल पर बाहर आने के बाद बागपत के डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम में रहेगा। गौरतलब है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने है जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

दरअसल, राम रहीम का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिले में खासा प्रभाव है। इन चारों जिलों में करीब 36 विधानसभा सीटें आती हैं. इसीलिए उसे बार-बार पैरोल और फारलो मिल जाता है। आंकड़ों को मुताबिक, राम रहीम को 4 साल में 11 बार पैरोल या फरलो मिली है, जिसमें 6 बार चुनाव से ठीक पहले रियायत दी गई है।

आज पैरोल पर जेल से बाहर आ सकता है राम रहीम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की बीस दिन की सशर्त पैरोल मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा शर्तों के साथ मान ली है। मंगलवार को पैरोल मंजूरी की चिट्ठी जिला जेल प्रशासन तक पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद वो कभी भी जेल से बाहर आ सकता है।  

उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम पर दो मह‍िलाओं के साथ बलात्‍कार और दो लोगों की हत्‍या के जुर्म में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। साल 2017 में राम रहीम पर आरोप लगाया गया था कि कि उसने अपने आश्रम की दो साध्‍व‍ियों के साथ बलात्‍कार किया था। वहीं साल 2019 में राम रहीम पर रेप का खुलासा एक पत्रकार द्वारा किया गया था। राम रहीम पर साध्वियों से बलात्कार और
पत्रकार की हत्या के आरोप में वह जेल की सजा काट रहा है।

राम रहीम को बलात्‍कार के जुर्म में 20 साल की सजा व पत्रकार की हत्‍या के आरोप में उम्र कैद सुनाई गई है। वहीं बता दें कि साल 2021 में डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्‍या के जुर्म में राम रहीम को फिर से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। रंजीत सिंह उन दो में से एक साध्‍वी के भाई थे, जिनके साथ राम रहीम ने बलात्‍कार किया था।

यह भी पढ़ें- उचाना कलां गांव में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुआ हमला


संबंधित समाचार