होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bhupinder Hooda का बड़ा ऐलान, बोले-'सरकार बनते ही खोलेंगे शंभू बॉर्डर'

Bhupinder Hooda का बड़ा ऐलान, बोले-'सरकार बनते ही खोलेंगे शंभू बॉर्डर'

 

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टीयां लगातार चुनावी रैली करने में लगी हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अंबाला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो अंबाला में बंद शंभू बॉर्डर को खोल दिया जाएगा।

बता दें कि इस साल 13 फरवरी को किसानों के आंदोलन के चलते सरकार ने शंभू बॉर्डर को बंद किया था और तभी से पंजाब और हरियाणा के कई व्यापारियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर 2 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी।

वहीं आज अंबाला में हुई चुनावी रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी तबियत बिगड़ जाने के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया है कि खड़गे की तबीयत ठीक नहीं है। वह किसी तरह की यात्रा करने में असमर्थ हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा?

अंबाला सिटी के पुलिस लाइन्स मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए हुड्‌डा ने कहा, 'लगातार हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार के समय मैंने विकासशील हरियाणा छोड़ा था लेकिन आज 10 साल में हरियाणा को भाजपा ने खाली कर दिया है। पहलवानों को इंसाफ लेने के लिए धरने लगाने पड़ रहे हैं। इसलिए अब हरियाणा की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में वह बदलाव करेंगे'। साथ ही इस दौरान उन्होंने कहा कि अंबाला सिटी से उनका पुराना नाता है इसलिए सरकार बनते ही अंबाला की हालत ठीक की जाएगी।

कांग्रेस ही कांग्रेस को हराने में जुटी

विज ने कहा, 'लोग प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से संतुष्ट हैं। इस बार बड़े अंतर से हम चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस की गुटबाजी के कारण ही आज ये हालात बन गए हैं कि अंबाला सिटी से कांग्रेस की टिकट पर निर्मल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी बेटी अंबाला कैंट में कांग्रेस के ही उम्मीदवार को हराने के लिए चुनावी मैदान में है। कांग्रेस अंदरूनी कलह के कारण प्रदेश भर में सीटें गवाएंगी।'
 

यह भी पढ़ें- क्या कांग्रेस Haryana में हिमाचल जैसे हालात पैदा करना चाहती है? पार्टी के संकल्प पर ने बढ़ाई चिंता


संबंधित समाचार