होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Gold Rate: सोने की कीमत में ₹1,657 की बढ़ोतरी, चांदी पर बढ़े 1,792 रुपए

Gold Rate: सोने की कीमत में ₹1,657 की बढ़ोतरी, चांदी पर बढ़े 1,792 रुपए

 

Gold Rate: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 502 रुपये बढ़कर 75,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले बुधवार को इसकी कीमत 75,248 रुपए थी। इस हफ्ते अब तक सोना 1,657 रुपए महंगा हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी  

चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को बढ़ोतरी देखी गई। यह 1,792 रुपए महंगी होकर 92,522 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह 90,730 रुपये प्रति किलो थी। इस साल मई में चांदी अपने उच्चतम स्तर 94,280 रुपये प्रति किलो पर पहुंची थी। कीमतों में हो रही इस बढ़ोतरी से बाजार में हलचल बढ़ गई है और निवेशक सोने और चांदी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

चार बड़े शहरों और भोपाल में सोने की कीमतें
  
देश के विभिन्न महानगरों और भोपाल में सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,180 रुपए है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,600 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,020 रुपए है। वहीं, भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 70,650 रुपए और 24 कैरेट की कीमत 77,070 रुपए है।

यह भी पढ़ें- Diwali से पहले श्रमिकों को बड़ा तोहफा, बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें


संबंधित समाचार