होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गौतम अडाणी ने दी मुकेश अंबानी को अमीरी के मामले में मात, जानें कितने अमीर हैं दोनों

गौतम अडाणी ने दी मुकेश अंबानी को अमीरी के मामले में मात, जानें कितने अमीर हैं दोनों

 

Hurun India Rich List 2024: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की संपत्ति में एक साल में 95% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। 

वेल्थ में आई तेजी के बाद अडाणी परिवार ने अब अंबानी परिवार को पीछे छोड़ दिया है और भारत का सबसे अमीर परिवार का दर्जा हासिल कर लिया। अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें एक साल में 25% की वृद्धि हुई है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी गौतम अडाणी एंड फैमिली ने पिछले साल के मुकाबले संपत्ति में 95% की ग्रोथ दर्ज की है।

नाम   वेल्थ (करोड़ रु.) कितना चेंज % कंपनी
गौतम अडाणी एंड फैमिली ₹11,61,800 95% अडाणी एंटरप्राइजेस
मुकेश अंबानी एंड फैमिली ₹10,14,700 25% रिलायंस इंडस्ट्रीज
शिव नाडार एंड फैमिली ₹3,14,000 37% HCL
साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली ₹2,89,800 4%     सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
दिलीप संघवी ₹2,49,900 52% सन फार्मा
कुमार मंगलम बिरला एंड फैमिली ₹2,35,200 87%

आदित्य बिरला

गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली ₹1,92,700 9% हिंदुजा ग्रुप
राधाकिशन दमानी एंड फैमिली ₹1,90,900 33% एवेन्यू सुपरमार्ट्स
अजीम प्रेमजी एंड फैमिली ₹1,90,700 24% विप्रो
नीरज बजाज एंड फैमिली ₹1,62,800   35% बजाज ऑटो

दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन है?

HCL के मालिक शिव नाडार और उनके परिवार की संपत्ति 3.14 लाख करोड़ रुपए है, जो उन्हें इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखती है। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस. पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति 2.90 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है, जिससे वे चौथे स्थान पर हैं।

 

यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के दौरान क्या होना चाहिए डाइट प्लान, यहां जानें फुल डिटेल


संबंधित समाचार