होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM के पास 13 मंत्रालय, जानें Anil Vij को कौन सा मिला..?

हरियाणा में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, CM के पास 13 मंत्रालय, जानें Anil Vij को कौन सा मिला..?

 

 

Haryana Cabinet portfolios: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली भाजाप सरकार के मंत्रियों का रविवार देर रात विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास कुल 13 विभाग रखे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास जो विभाग रखे हैं, उनमें गृह, वित्त, उत्पाद शुल्क और कराधान, योजना, नगर एवं ग्राम योजना और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, न्याय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, हाउस फॉर ऑल, आपराधिक जांच (सीआईडी) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण तथा कानून और विधायी (Personnel & Training and Law and Legislative) शामिल हैं। 

इस बार मंत्री अनिल विज को ऊर्जा , श्रम और परिवहन विभाग सौंपा गया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले के अटेली से पहली बार विधायक और मंत्री बनी आरती सिंह राव को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और आयुष विभाग दिया गया है और भिवानी जिले के तोशाम से जाट विधायक श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास, सिंचाई और जल संसाधन विभाग सौंपा गया है।

अन्य मंत्रियों को मिले ये विभाग

मंत्री कृष्ण लाल पंवार- विकास एवं पंचायत और खनन और भूविज्ञान विभाग दिया गया है।
मंत्री राव नरबीर सिंह -  उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फॉरेन को-आपरेशन और सैनिक वेलफेयर  विभाग दिया गया है।
मंत्री महिपाल ढांडा - स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स विभाग दिया गया है।
मंत्री विपुल गोयल -  रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन विभाग दिया गया है। 
मंत्री अरविंद शर्मा -  सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म विभाग 
मंत्री रणबीर गंगवा- सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग और लोक निर्माण विभाग दिया गया है।
मंत्री श्याम सिंह राण- कृषि एंव किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी विभाग के साथ मत्स्य विभाग दिया गया है।
मंत्री कृष्ण कुमार- सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग दिया गया है।
राज्य मंत्री राजेश नागर - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले(स्वतंत्र प्रभार) विभाग दिया गया है।
राज्य मंत्री गौरव गौतम- युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता और खेल (स्वतंत्र प्रभार)  विभाग दिया गया है।


संबंधित समाचार