होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, जानें हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड की एंट्री हो गई है। वहीं दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके अलावा हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों को अब ठंड का अहसास भी होने लगा है।

दिल्ली के मौसम का मिजाज 

दिल्ली में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह के समय हवा में प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 207 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। जबकि दिन के समय यह कई क्षेत्रों में बढ़कर 300 बहुत खराब तक पहुंच गया।

लोगों को अब वायु प्रदूषण से परेशानी महसूस होने लगी है। वहीं, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में सुबह-शाम ठंडक होने लगी है।

हरियाणा के मौसम का मिजाज 

हरियाणा में आज बुधवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में पराली जलाने से हवा का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana CM Oath Ceremony: कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह? जानिए


संबंधित समाचार