होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में कल से देखने को मिलेगी थोड़ी ठंड, हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली में कल से देखने को मिलेगी थोड़ी ठंड, हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम

 

Delhi-Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी आने का इंतजार कर रह थे। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला। हालांकि, इसके बाद तापमान में अब गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें, तो लोगों को 27 अक्टूबर से ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद एसी चलाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। 

दिल्ली में 26 जगहों पर बेहद खराब हुई हवा

दिल्ली के प्रदूषण लेवल की बात करें तो मंगलवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शाम को औसत एक्यूआई 327 दर्ज किया गया है। राजधानी में 26 जगहों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। यहां AQI 300 पार हो चुका है। वहीं आनंद विहार में AQI 414 पहुंच गया है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। ग्रामीण इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 


संबंधित समाचार