होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CPI-(M) नेता सीताराम येचुरी का हुआ 72 साल की उम्र में निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

CPI-(M) नेता सीताराम येचुरी का हुआ 72 साल की उम्र में निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

 

Sitaram Yechury Death: सीपीआई एम के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। बता दें कि येचुरी की उम्र 72 साल के थे और लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। सीताराम येचुरी को दिल्ली एम्स के ICU में एडमिट किया गया था, यहां उनका श्वसन तंत्र में संक्रमण का इलाज चल रहा था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों और AIIMS दिल्ली के हवाले से बताया कि येचुरी का काफी दिनों से इलाज चल रहा था। उनके फेफड़े में संक्रमण था। येचुरी को 19 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें न्यूमोनिया और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। 72 साल के नेता को बाद में स्थिति बिगड़ने पर ICU में भर्ती किया गया था।

येचुरी का जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नै में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल की थी। येचुरी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा हासिल की थी। येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी सीमा चिश्ती और दो बच्चे हैं। येचुरी के निधन पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है। गौरतलब है कि येचुरी राज्यसभा सांसद भी थे। मुफ्ती ने एक्स पर लिखा कि येचुरी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।


संबंधित समाचार