होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Sukhu Health: हिमाचल के CM सुक्खू की तबीयत हुई खराब, जम्मू का चुनावी दौरा रद्द

CM Sukhu Health: हिमाचल के CM सुक्खू की तबीयत हुई खराब, जम्मू का चुनावी दौरा रद्द

 

CM Sukhu Health: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार सुबह अचानक आईजीएमसी पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई थी। लिहाजा उपचार करवाने के लिए सुबह अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वहीं, ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। मुख्यमंत्री करीब आठ बजे यहां से लौट आए। डॉक्टरों ने इस दौरान उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

अस्पताल ने जारी किया बयान

सीएम की सेहत को लेकर आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने अब बयान जारी किया है। डॉ. राहुल राव ने बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल आए। सीएम को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत थी और ऐसे में सीएम का अल्ट्रासाउंड किया गया है। फिलहाल, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर खून की जांच भी करवाई गई है। कुछ समय में ब्लड की रिपोर्ट आएगी।

पहले भी दिल्ली में करवाया था इलाज

इससे पहले भी बीते साल पेट दर्द की शिकायत के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को शिमला से दिल्ली भेजा गया था। यहां पर वह करीब एक सप्ताह तक एम्स अस्पताल में भर्ती रहे थे। वहां से इलाज के बाद अब तक उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन बीती रात को उन्हें फिर से पेट में दर्द हुई और वह इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे।


संबंधित समाचार