होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Brij Bhushan Singh का बड़ा बयान, बोले- Bajrang Punia और Vinesh Phogat कांग्रेस की साजिश का हिस्सा

Brij Bhushan Singh का बड़ा बयान, बोले- Bajrang Punia और Vinesh Phogat कांग्रेस की साजिश का हिस्सा

 

Bajrang Punia Vinesh Phogat: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी हलचल तेज हो गई है। दो पहलवानों, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होते ही सियासी पारा और चढ़ गया है। महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आराेपों का सामना कर रहे  पूर्व WFI अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों पर निशाना साधा है। बृजभूषण शरण ने दोनों खिलाड़ियों के साथ ही कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को भी लपेटे में लिया है। 

'खिलाड़ियों के आंदोलन के पीछे थी कांग्रेस'

बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को ANI  से बातचीत करते हुए ना सिर्फ विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और कांग्रेस पर निशाना साधा, बल्कि महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण के खिलाफ खिलाड़ियों के आंदोलन को कांग्रेस प्रायोजित करार दिया।
 
पूर्व WFI अध्यक्ष ने कहा, "18 जनवरी 2023 को जब जंतर-मंतर पर विरोध शुरू हुआ, तब मैंने पहले ही दिन कहा था कि यह खिलाड़ियों का आंदोलन नहीं है, इसके पीछे कांग्रेस है।इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस नेता भूपिंदर हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल थे। उस समय मैंने जो कुछ भी कहा था अब सच साबित हो गया है। 

कांग्रेस की साजिश का हिस्सा था खिलाड़ियों का आंदोलन 

ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि यह कांग्रेस का आंदोलन था। यह साबित हो गया है कि इस पूरे आंदोलन में या मेरे खिलाफ जो साजिश हुई उसमें कांग्रेस शामिल थी और दीपेंद्र हुड्डा इसे लीड कर रहे थे। यह आंदोलन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा था। यह आंदाेलन खिलाड़ियों के सम्मान के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिए किया गया। इसकी पूरी स्क्रिप्ट कांग्रेस की ओर से लिखी गई थी।  

यह भी पढ़ें- हरियाणा BJP के कई नेताओं ने दिया इस्तीफा, पार्टी में मचा हड़कंप


संबंधित समाचार