Bollywood News : सिकंदर का तीसरा गाना 'सिकंदर नाचे ' रिलीज, पुराने अंदाज में दिखे भाईजान

Bollywood News : सिकंदर का तीसरा गाना 'सिकंदर नाचे ' रिलीज, पुराने अंदाज में दिखे भाईजान

 

Bollywood News : सलमान खान,रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर का तीसरा गाना रिलीज हो चुका है। जिसमे सलमान खान अपने पुराने अंदाज में नाचते हुए दिख रहे है। साथ में रश्मिका मंदाना ने भी अपने अदाओं से जलवा बिखेरती नजर आ रही है। फैंस सलमान का ये अंदाज देख बेहद उत्साहित है। और बेसब्री से फिल्म के इंतजार में है। गाना रिलीज होते ही लोगो के जुबान पर है। और गाने को हर जगह से बेहतर रिस्पांस मिलता हुआ दिख रहा है। 

सलमान के साथ पहली बार रश्मिका 

अभिनेता सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े परदे पर दिखेंगी। जिसको लेकर भी फैंस में खासा उत्साह है। वहीं 'सिकंदर नाचे ' गाने में भी दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री दिख रही है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है। की फिल्म में भी दोनों की जोड़ी कमाल करेगी। वहीं ईद पर आ रहे सलमान खान की इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिलने के पूरे चान्सेस है। क्यूंकि ईद पर भाईजान द्वारा इसी प्रकार से ईदी दी जाती है। और फैंस के द्वारा भी फिल्म को हिट कराकर धन्यवाद जताया जाता है। 

सिकंदर को लेकर फैंस है उत्साहित 

सिकंदर फिल्म के साथ सलमान बड़े परदे पर ईदी देने लौट रहे हैं। ऐसे में भाईजान के फैंस उत्साहित न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। टीजर और गाने के रिस्पांस से यह साफ हो गया है की फैंस कितने उत्साहित है। और फिल्म को भी जबरदस्त रिस्पांस मिलने वाला है। 


संबंधित समाचार