होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, सिरसा में गोपाल कांडा को पार्टी ने किया समर्थन

Haryana चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, सिरसा में गोपाल कांडा को पार्टी ने किया समर्थन

 

Haryana Election 2024: गोपाल कांडा पिछली मनोहर सरकार में सहयोगी थे। इस बार भाजपा ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा को टिकट दिया था। सोमवार को भाजपा ने कांडा को सहयोग का एलान किया जिसके बाद पार्टी प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। अब भाजपा प्रदेश में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

सिरसा में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया है। इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सोमवार सुबह से ही इसकी सुगबुगाहट चल रही थी।

गुप्त रूप से भाजपा की मीटिंग भी चल रही थी। मीटिंग के बाद रोहताश जांगड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया। अब प्रदेश में भाजपा के 89 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

रोहताश जांगड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हाईकमान के आदेशों पर उन्होंने नामांकन वापस लिया है। समर्थन किस नेता को देंगे, फिलहाल जांगड़ा इस सवाल को टाल गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि रोहताश जांगड़ा का समर्थन हलोपा के प्रत्याशी गोपाल कांडा को ही जाएगा, क्योंकि हलोपा पार्टी प्रदेश में भाजपा का घटक दल है।

 

यह भी पढ़ें- 'यह संविधान विरोधी मानसिकता...' Rahul Gandhi के आरक्षण वाले बयान पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़


संबंधित समाचार