होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, लुटियंस दिल्ली के नए बंगले में हुए शिफ्ट

अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, लुटियंस दिल्ली के नए बंगले में हुए शिफ्ट

 

Arvind Kejriwal: ​​​आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपने नए मकान में शिफ्ट हो गए हैं।  आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया हैय़ अब जब तक जनता अपने अदालत में उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाकर, उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती, तब तक मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे। 

बंगला नबंर पांच में हुए शिफ्ट

अरविंद केजरीवाल सीएम आवास से निकलकर अपने परिवार के साथ लुटियंस दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर बंगला नंबर-5 में शिफ्ट हुए है। यह बंगला पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का आधिकारिक आवास है, जो मंडी हाउस के पास स्थित है। 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 17 जून को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वो बहुत जल्द सीएम आवास खाली कर देंगे। जिसके बाद बहुत से आप विधायकों, मंत्रियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने घर में रहने का ऑफर दिया था। लेकिन आखिर में पूर्व मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद को दिए गए घर में शिप्ट होने का निर्णय लिया। 

अरविंद केजरीवाल का बंगला नंबर 5 उनके ही विधानसभा क्षेत्र में आता है। वो यहां से अपने विधानसभा क्षेत्र की पल-पल की खबर रख सकेंगे। जब अरविंद केजरीवाल नया घर खोज रहे थे तो अशोक मित्तल ने उनसे अपने बंगले में रहने का आग्रह किया था। इसलिए वो इस घर में शिफ्ट हुए हैं। अरविंद केजरीवाल के बंगला नंबर 5 चुनने की एक वजह यह भी है कि ये बंगला उनके पार्टी मुख्यालय से काफी करीब है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election से पहले BJP को बड़ा झटका, Ashok Tanwar ने ज्वाइन की कांग्रेस


संबंधित समाचार