कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई दिनों से हरियाणा और पंजाब समेंत देश के कई राज्यों के किसान दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानआंदोलन के कारण दिल्ली से आने और जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसान आंदोलन को रोकने के लिए केंद्र लगातार किसानों को मनाने में जुटी है। इस क्रम में आज यानि गुरुवार को सरकार की किसान संगठनो के साथ चौथे दौर की वार्ता होनी है। वहीं, केंद्र संग बातचीत से पहले किसानों ने सरकार के सामने लिखित रूप में अपनी मांगो को रखा है।
जानिए किसानों ने सरकार के सामने कौन सी मांगे रखी हैं-
1. तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिया जाए.
2. वायु प्रदूषण के कानून में बदलाव वापस हो।
3. बिजली बिल के कानून में बदलाव है, वो गलत है।
4. MSP को फिक्स करने के लिए स्वामीनाथन फॉर्मूले को लागू किया जाए।
5. कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर किसानों को ऐतराज।
6. डीजल की कीमत को आधा किया जाए।
बता दें कि किसानों के समर्थन में हरियाणा और पंजाब के साथ कई संगठन जुड़ने लगे हैं। इस बीच ट्रांसपोर्टरों ने एलान करते हुए कहा कि अगर किसानों की बात 2 दिनों के अंदर नहीं मानी जाती हैं तो दिल्ली में सभी ट्रक और टैक्सियां बंद कर दी जाएंगी।