अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर बड़ा हमला बोलते हुए उसे दुनिया में कोविड-19 महामारी फैलाने का कसूवार ठहराया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध किया है कि दुनियाभर में इस महामारी को छोड़ने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाए।
वैश्विक नेताओं को संयुक्त राष्ट्र की पहले वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए ट्रंप ने चीनी सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर यह झूठा ऐलान करने का आरोप लगाया कि इससे मानव से मानव में सार्स-कोव-2 का संक्रमण नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को वर्चुअली चीन के द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
75वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ' कोविड-19 महामारी की शुरुआत में चीन ने केवल घरेलू यात्रा पर रोक लगाई जबकि पूरे विश्व को संक्रमित करने के लिए अंतराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन जारी रखा। संयुक्त राष्ट्र को इस मामले में चीन को निश्चित तौर पर जवाबदेह ठहराना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका टीकों का वितरण करेगा और इस महामारी को समाप्त करेगा।