मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे के दूसरे दिन आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम था लेकिन बाद में इसमे बदलाव हो गया। अब मुख्यमंत्री दोपहर बाद जेपी नड्डा से मिले। साढ़े 11 बजे के बाद सीएम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले। इसेक साथ ही साढ़े तीन बजे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। मंगलवार को हिमाचल लौटेंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंगलवार को लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री के करीबी दिल्ली दौरे को रूटीन मान रहे हैं। वहीं,फतेहपुर विधानसभा के बाद कोटखाई सीट भी खाली हो गई है। जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद यहां भी चुनाव होना है। इसके अलावा मंडी संदीय क्षेत्र से सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के कारण यहां भी उपचुनाव होना है।