1831: लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।
1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरू हुई।
1916: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।
1932: भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।
1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया और भारत में सभी एयरलाइंस का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957: राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (National Book Trust) की स्थापना की गई।
1960: पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद कर दी गई।
1975: दुर्गा बनर्जी वाणिज्यिक यात्री विमान उड़ाने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट बनीं।
1995: हबल दूरबीन ने शनि के एक और चंद्रमा की खोज की।
2004: श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता।
2006: जापान ने दुनिया की पहली भूकंप पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।
2007: भारतीय टीम ने हनोई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में तीन स्वर्ण पदक जीते।