1824: प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
1871: कॉकेशिया के संघर्षकर्ता धर्मगुरु शैख़ शामील का मदीना नगर में निधन हुआ।
1880: प्रसिद्ध समाज सुधारक केशव चंद्र सेन ने ब्रह्म समाज में ईसाई एवं वैष्णवी भक्ति को अंगीकार करके नवविधान या भारतीय ब्रह्म समाज की शुरूआत की।
1881: थॉमस अल्वा एडीसन और एलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने ओरिएंटल टेलीफोन कंपनी बनायी।
1904: पेंसिल्वेनिया के चेस्विक में कोयला खदान विस्फोट में 179 लोगों की मौत हो गयी।
1924: फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
1930: भारत के पुणे में एक बस में से सड़क पर फेंके गए बम से तीन लोग मारे गए।
1939: चिली के चिलान में भूकंप से 10 हजार लोग मारे गये।
1947: प्रसिद्ध गैंगस्टर अल कैपोन मरा।
1952: बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
1955: अमेरिका और पनामा ने नहर संधि पर हस्ताक्षर किये।
1971: हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।
1980: प्रसिद्ध समाजसेवी मदर टेरेसा को भारत रत्न से नवाजा गया।
1983: आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।
1999: कोलंबिया में पिछले 16 वर्षों में आया एक भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई जबकि एक हज़ार लोग घायल हुए।
2015: मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।