Salman Khan On South Movies : सलमान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। उनका बेबाक अंदाज ही उनको अन्य अभिनेताओं से अलग और उनके फैंस के लिए उन्हें अलग बनाता है। इसबार सलमान खान ने साउथ में बॉलीवुड की फिल्में क्यूं बेहतर प्रदर्शन नहीं करती इसपर बड़ा बयान दिया है। सलमान ने कारण बताएं है की आखिर क्यूं साउथ में बॉलीवुड मात खा जाती है।
सलमान खान अपने फिल्म सिकंदर के प्रोमोशन के लिए एक निजी इवेंट में हिस्सा ले रहे थे
दरअसल सलमान खान अपने फिल्म सिकंदर के प्रोमोशन के लिए एक निजी इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान मीडिया द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया की क्यूं बॉलीवुड की फिल्में साउथ में नहीं चलती। सलमान ने इस विषय में बात करते हुए कहा की दक्षिण में ऑडियंस की चाह अलग है उनकी पसंद अलग है। जिसके कारण बॉलीवुड की फिल्मों को दक्षिण में संघर्ष करना पड़ता है। पर दक्षिण में भी हिंदी फिल्मों को देखने वालों की संख्या है। बहुत है और हिंदी फिल्मे भी साउथ में बेहतर प्रदर्शन करती है।
30 मार्च को सलमान की फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बता दें की सलमान पुरे मेहनत के साथ अपने फिल्म सिकंदर के प्रोमोशन में जुटे है। और सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है। इसकी सबसे बड़ी वजह ईद बताई जा रही है। साथ ही फैंस भी काफी समय बाद सलमान को बड़े परदे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।