मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 70 साल के थे। बता दें कि आज ही उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। उन्हें इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वही, श्री अरबिंदो अस्पताल के डॉ विनोद भंडारी ने बताया कि उर्दू कवि राहत इंदौरी का निधन अस्पताल में हुआ। उन्हें आज दो बार दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था।
बता दें कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं। साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं।राहत की उम्र 70 साल है। ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।