देश में लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद आज स्थिर रहे। गुरुवार को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम चार अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इससे पहले 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपये प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे। वही, देश के चार बड़े महानगरों में शुक्रवार को पेट्रोल -डीजल के दाम इस प्रकार है...
दिल्ली: पेट्रोल- 84.20,डीजल- 74.38
मुंबई: पेट्रोल- 90.83, डीजल- 81.07
चेन्नई: पेट्रोल- 86.96, डीजल- 79.72
कोलकाता: पेट्रोल- 85.68, डीजल- 77.97
बता दें कि कल यानि गुरुवार को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे तक बढ़े थे। बुधवार को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। पिछले दो दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।