Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। कीमतें अपने पुराने स्तर पर पहले की तरह बरकरार हैं। आज देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 86.67 रुपये खर्च हो रहे हैं। बता दें कि देश में सबसे सस्ता डीजल पोर्ट ब्लेयर में 77.13 रुपये में बिक रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें।
शहर पेट्रोल (प्रति लीटर) डीज़ल (प्रति लीटर)
-श्रीगंगानगर 112.11 95.26
-पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
-जयपुर 107.06 90.70
-दिल्ली 95.41 86.67
-मुंबई 109.98 94.14
-चेन्नई 101.40 91.43
-कोलकाता 104.67 89.79
-भोपाल 107.23 90.87
-रांची 98.52 91.56
-बेंगलुरु 100.58 85.01
-पटना 105.90 91.09
-चंडीगढ़ 94.23 80.90
-लखनऊ 95.28 86.80
-नोएडा 95.51 87.01
हर सुबह नई कीमतें
दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (Oil Marketing Company) कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट तय करती हैं। रोज़ाना सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर उन्हें जारी करती हैं।