Holika Dahan 2025: हर साल होली के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसे सामाजिक एकता, विश्वास और रिश्तों में प्रेम भरने का अवसर कहा जाता है। इस दिन हर व्यक्ति होली के पवित्र रंगों में रंग कर अपने मन से सभी तरह के गिले शिकवों को दूर करता है। इस दिन परिवार के साथ उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। वहीं होली से एक दिन पहले होलिका दहन करने का विधान है। इसे बुराई की अच्छाई पर जीत का प्रतीक माना जाता है।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है और इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जा रहा है। इस दिन सभी होलिका के चारों ओर कच्चे सूत को तीन या सात बार परिक्रमा करते हुए लपेटते हैं। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। वहीं होलिका दहन की रात हनुमान जी की खास पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं। ऐसे में इस दिन की पूजा विधि के बारे में जानते है...
शुभ मुहूर्त
13 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय के बीच ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा।
इस विधि से करें हनुमान जी की खास पूजा
पूजा के लिए सबसे पहले स्नान कर लें।
इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें।
अब पूजा के स्थान पर हनुमान जी को प्रणाम करें और उन्हें फूलों का हार, प्रसाद और चोला अर्पित करें।
इस दौरान उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल भी चढ़ाएं।
अब घी का दीपक प्रज्वलित करें।
हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रभु को लाल रंग का चंदन भी लगाएं।
अंत में पूजा में हुई भूल की क्षमा मांगे।
होलिका दहन के दिन हनुमान जी के इन मंत्रों का करें जाप
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
ॐ नमो भगवते हनुमते नमः
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।