हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन थाने को देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में से एक घोषित किए जाने के बाद राज्य पुलिस को बधाई दी। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। सूत्रों के जयराम अनुसार ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्कृष्टता प्रमाणपत्र दिया है।
बता दें कि थानों की रैंकिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है और हाल ही में पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) के सम्मेलन के दौरान एक समारोह में इसे जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने केंद्रीय गृह मंत्री से मिला उत्कृष्टता प्रमाण पत्र गुरुवार को मुख्यमंत्री को सौंपा।
वही, पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया, 'हिमाचल के लिए गर्व का विषय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों की जारी की गई सूची में हमीरपुर के नादौन पुलिस थाने को भी शामिल किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र मिलना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। सभी पुलिस कर्मियों को बधाई।'