Lucknow Hospital Fire: भीषण गर्मी के बीच लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग गयी। जिससे चारों तरफ अफरा -तफरी का माहौल हो गया लोग इधर उधर भागने लगे बता दें की सेकेंड फ्लोर पर भड़क आग तेजी से फैलती चली गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की बिजली काटी गई। ऑक्सीजन सप्लाई बंद की गई। आनन-फानन में 200 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। ICU में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई।
एक मरीज की मौत
आग लगने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। इससे ICU में भर्ती 61 साल के मरीज राजकुमार प्रजापति की मौत हो गई। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसके साथ ही आग फैलने से रोकने के लिए अस्पताल की बिजली काट दी गई। फायर ब्रिगेड टीम कांच तोड़कर अंदर घुसी। मुंह पर कपड़ा बांधकर कर्मचारी वार्ड में घुसे। कड़ी मशक्कत कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोगों को सीढ़ियों से बाहर निकाला। कुछ को रस्सी की मदद से निकाला। लोगों को बाहर निकालने के बाद आग पर काबू पाया।
CM योगी ने लिया संज्ञान
सीएम योगी ने लोकबंधु अस्पताल में लगी आग लगने की घटना पर संज्ञान लिया। सीएम ने फोन पर अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे और रेस्क्यू का जायजा लिया। ब्रजेश पाठक ने बताया कि करीब 200 मरीजों को वहां से शिफ्ट किया गया। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।