1606- राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1896: पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1909: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू हैंसन और राबर्ट पियेरी ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917: प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919: रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1942: जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए।
1955: अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1957: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980: भारत की राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आज ही के दिन स्थापना हुई।
1982: दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
2009: इटली में आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत।
2010: भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013: राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2013: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई।