1520 : फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 : लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 : बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1814 : द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821: पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1893 : न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912: इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1956 : चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1966 : डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1990 : चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1996 : कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997: प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 : एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 : नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 : कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 : नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 : दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुए।