1630: बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
1739: इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
1853: अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गई।
1889: फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
1900: जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने ‘प्लांक का नियम’ प्रतिपादित किया था। इसे ‘ब्लैक बॉडी एमिशन’ का नियम भी कहा जाता है।
1910: खगोलशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखर का जन्म में हुआ था।
1920: आध्यात्मिक गुरु और फिलॉस्फर पाुडुरंग शास्त्री अठावले का जन्म हुआ था।
1915: रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
1926: जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
1932: ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1932: फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
1950: मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
1960: नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1970: भारत में निर्मित पहला मिग – 21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1987: न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
2004: चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
2005: ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।