Himachal News : पूर्व मंत्री वजीर केवल सिंह पठानिया का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। और उनका निधन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है। उनके उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौर गयी है। निधन के बाद, आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
मंत्री पद का भी कार्यभार संभाला था
वजीर केवल सिंह पठानिया ने राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने नूरपुर और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था और दो बार विधायक के रूप में चुने गए थे। इसके अलावा, उन्होंने वीरभद्र सरकार में मंत्री पद का भी कार्यभार संभाला था। वजीर केवल सिंह पठानिया सक्रीय राजनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य भी किए थे।
समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में गहरा शोक
पठानिया के निधन से उनके परिवार, समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में गहरा शोक है। उनके योगदान को याद करते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं उनके निधन पर क्षेत्रवासियों का कहना है की वो हमेशा अमर हैं। और उनके द्वारा किये गए कार्य हमारे दिलों में उनकी जगह बनाये रखेगा। और हम उन्हें याद करते रहेंगे।