Health Tips: आपके फिट दिखने और स्वस्थ होने में इस बात की बड़ी भूमिका है कि आप किस समय क्या खाते हैं। दरअसल, हमारी डाइट रूटीन में सुबह के नाश्ते का बड़ा रोल होता है। खाली पेट हम जो भी खाते हैं, उसका हमारी हेल्थ और फिटनेस पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि नाश्ते में क्या खाएं और क्या न खाएं। अगर आप भी अपने शरीर को हेल्दी और फिट बनाना चाहते हैं, तो इस डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें।
गुनगुना पानी
यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, मेटाबॉलिज्म मजबूत बनाता है और शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक-दो गिलास, जितना सहजता से पी सकें, गुनगुना पानी पीएं। आप चाहें तो इसमें नीबू और शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
डेटॉक्स वॉटर
सुबह-सुबह डेटॉक्स वॉटर पीने के कई फायदे हैं, जैसे- हाइड्रेशन बढ़ाना, वजन घटाना और चमकदार स्किन। साथ ही इसे पीने से पाचन सुधरता है और शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
भीगे बादाम और अखरोट
सुबह फ्रेश होने के बाद सबसे पहले भीगे बादाम और अखरोट खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये विटामिन ई, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत हैं। बादाम और अखरोट दिमाग को तेज और पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। दरअसल, बादाम और अखरोट में प्रोटीन, जिंक, आयरन, विटामिन ए और फोलिक एसिड होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इनमें मौजूद पोटैशियम और कैल्शियम हृदय को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।