Haryana Film City: हरियाणा में जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण होने वाला है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सैनी ने शनिवार को राज्य में फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है। जिससे हरियाणा के सभी कलाकारों को हरियाणा में ही काम मिल सकेगा। और उन्हें कही और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बता दें की मुख्यमंत्री ने ने कहा कि राज्य सरकार ने कलाकारों की सहायता और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला जिले के पिंजौर में एक फिल्म सिटी विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की फिल्म सिटी के लिए जल्दी ही काम शुरू किया जाएगा।
पिंजौर में होगा फिल्म सिटी का निर्माण
मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी के विषय में कहा की पंचकूला के पिंजौर में 100 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी। इसके लिए भूमि की पहचान कर ली गई है और परियोजना के लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की गुरुग्राम में एक और फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। इस चरण के लिए भूमि चयन प्रक्रिया अभी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इन पहलों से न केवल फिल्म उद्योग से जुड़े पेशेवरों को लाभ होगा, बल्कि राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
हरियाणा की विशिष्ट उपस्थिति स्थापित करने की दिशा
सीएम सैनी ने फिल्म उद्योग की मशहूर हस्तियों से इस प्रयास में आगे आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म महोत्सव पारंपरिक रूप से गोवा और पुणे जैसे शहरों में आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन हरियाणा में इस तरह के महोत्सव का आयोजन एक साहसिक और दूरदर्शी पहल है। साथ ही उन्होंने कहा की यह महोत्सव नई पीढ़ी के दर्शकों और महत्वाकांक्षी कलाकारों के बीच सिनेमा के प्रति अधिक जागरूकता और रुचि पैदा करेगा। इस आयोजन को कला, संस्कृति और फिल्म का जीवंत संगम बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय मंच पर हरियाणा की एक नई और मजबूत सांस्कृतिक पहचान बनाने में योगदान देगी।