Haryana: हिसार एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान के सफल लैंडिंग से हिसार के लोगो में उत्साह है। बता दें की महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू करने के मद्देनजर शुक्रवार को ट्रायल लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर का 72 सीटर एटीआर-72600 विमान उतारा गया। और विमान लैंड होते ही पानी के बौछार से उसका स्वागत किया गया। विमान लगभग आधे घंटे तक हिसार एयरपोर्ट पर रुका और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
विमान लैंडिंग के दृष्टि से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
विमान के सफल लैंडिंग के लिए वन्य जीव के कर्मचारियों ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की थी। जिससे की कोई भी जीव लैंडिंग के समय ना आने पाए और कोई नुकसान न हो पाए वहीं अधिकारीयों द्वारा उद्घाटन के लिए हिसार आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के सफल दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जांच की गयी। जिससे की कोई अनहोनी न होने पाए। और उद्घाटन समारोह शांतिपूर्ण तरीके से सफल हो पाए।
14 अप्रैल को हिसार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
हिसार एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का 14 अप्रैल को हवाई अड्डे से उड़ान सेवाओं के शुभारंभ करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में निजी कंपनी के विमान की ट्रायल लैंडिंग करवाई गई। और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गयी। जिससे की उद्घाटन समारोह सही समय पर हो पाए। इसके साथ ही विमान के कैप्टन कृष्ण मोदी व मोहित शुक्ला ने बताया कि लैंडिंग बेहद सुगम रही। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया कि ट्रायल लैंडिंग के बाद हिसार से अयोध्या व अन्य शहरों के लिए नियमित तौर पर हवाई सेवा का संचालन किया जा सकेगा।