उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे आज सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF के काफिले की गाड़ी रास्ते में पलट गई। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के पास घटित इस घटना में विकास दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
वही, पुलिस के मुताबिक इस हादसे के बाद विकास ने हथियार लेकर भागने की कोशिश की। वही, अपने बचाव में सुरक्षाकर्मियों ने भी गोलियां चलाईं। इससे मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद यूपी STF की टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार हादसे में गाड़ी में मौजूद एसटीएफ के कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा कानपूर के एसएसपी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, विकास दुबे घायल पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने लगा। पुलिस ने कई बार उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को सीने और कमर में गोली लगी। वही, कानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आपको बता दें कि विकास दुबे को गुरुवार को उज्जैन (मध्य प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार किया। सात दिन की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।