ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और पत्नी कैले ने 7 साल के शादी के रिश्ते को खत्म कर दिया है। दोनों ने आपसी समझौते से अलग होने का फैसला लिया था और तलाक की जानकारी देते हुए इस बात को पक्का किया। विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने केले से शादी की थी।
ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने पत्नी कैले को तलाक दे दिया है। 7 साल तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। क्लार्क और कैली की चार साल की एक छोटी बच्ची है। जिनका नाम क्लार्क और कैले ने केलसे ली रखा है। मई 2012 में शादी के बंधन में बंधने वाले क्लार्क ने बुधवार को रिश्ते के अलग होने की जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक क्लार्क ने तलाक के लिए 40 मिलियन डॉलर की एलिमनी दी है। भारत के रुपये के हिसाब से यह इस वक्त दो अरब से भी ज्यादा है। माइकल क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 2015 का विश्व कप जीता था। इसी टूर्नामेंट के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।