faridabad News : फरीदाबाद के सेक्टर 31 में रहने वाले आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र सामाजिक विज्ञान में फेल होने पर खुद को फांसी लगा ली। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें की परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए थे। जिसमे मनमुताबिक परिणाम नहीं आने से वह परेशान था। पुलिस ने बताया की स्कूल से लौटने के बाद लड़के ने अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया। जब वह शाम तक बाहर नहीं आया, तो उसकी मां उसे देखने गई। दरवाजा बंद देखकर मां ने कमरे के पीछे से झांका। वहां उन्होंने लड़के को लटका हुआ पाया। मां के चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। और पड़ोसियों ने ही पुलिस को घटना के विषय में सुचना दी।
थानाध्यक्ष ने बताया
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि लड़के के रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक विषय में फेल होने के कारण तनाव में था। अब उसके आत्महत्या के परिवारवालों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। और इलाके में भी सनसनी मच गयी है। पड़ोसियों ने बताया की छात्र पढ़ने में अच्छा था। और हर बार वो बेहतर प्रदर्शन करता था और इसबार बेहतर परिणाम नहीं आने से उसने परेशान होकर ऐसा कदम उठाया होगा।
माता-पिता का एकलौता संतान था छात्र
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और इसकी जानकारी में जुटी है की घटना की असली वजह क्या है। बता दें की छात्र अपने माता- पिता का एकलौता संतान था। जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चूका है। वहीं घटना की असली वजह अबतक सामने नहीं आ पायी है।