Earthquake: हाल ही में आई तबाही से म्यांमार उबर नहीं पाया था की रविवार को फिर वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार सुबह मध्य म्यांमार के शहर मीकटिला में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। राहत की बात यह है कि इस बार कोई जनहानि नहीं हुई। भूकंप के झटके भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं।
5,000 से अधिक लोग घायल
सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन के मुताबिक, मार्च में आए भूकंप से अब तक 3,649 लोगों की जान जा चुकी है। 5,000 से अधिक लोग घायल हैं। इसके बाद से म्यांमार में भूकंप के सैकड़ों झटके आए, लेकिन यह सबसे शक्तिशाली झटका था। शुक्र है कि अभी ज्यादा क्षति और हताहत होने की सूचना नहीं मिली।
पर फिर से आये भूकंप ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। और लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।
म्यांमार इस तबाही से अभी उबर भी नहीं पाया है
म्यांमार के इसी क्षेत्र में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। म्यांमार इस तबाही से अभी उबर भी नहीं पाया है। राहत कार्य जारी है। इस बीच ताजा भूकंप ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में आए भूकंप का केंद्र रहा मंडाले म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर, जो पिछले महीने बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी नेपीताव में भी पिछले भूकंप के दौरान कई सरकारी कार्यालय प्रभावित हुए हैं।